बागेश्वर- पांच किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
:-बागेश्वर पुलिस ने पांच किलो 196 ग्राम चरस पकड़ी
पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य की है चरस, एक गिरफ्तार
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के दिशा निर्देशन में जनपद में अपराध व नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
पुलिस ने 5 किलो 196 ग्राम चरस के साथ एक नशे के सौदागर को दबोचा।
पकड़ी गई चरस की कीमत चरस की कीमत साढे पांच लाख आंकी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराधों की रोकथाम, नशे की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय- विक्रय करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।
गुरुवार को एसओजी व कपकोट पुलिस ने रीठाबगड से 100 मी. आगे हरसिग्याबगड की तरफ एक व्यक्ति कुंवर सिंह दानू पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम गोगिना थाना कपकोट जनपद बागेश्वर के पास से 5.196 ग्राम (05 किलो 196 ग्राम) अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ थाना कपकोट में एनडीपीएस एक्ट तहत अभियोग पंजीकृत किया।
पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाल रही है।
आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुष्मिता राना, कांस्टेबल भगत राम, राजेन्द्र प्रसाद, भीम राम आदि मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें