बागेश्वर:-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पंचायतों की अहम भूमिका-मुख्यमंत्री
बागेश्वर 13 जुलाई, 2020।
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ई-संवाद कार्यक्रम आयोजित करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को ई-संवाद के तहत संबोधित किया। जनपद बागेश्वर में इंटर कॉलेज रवाईखाल में ई-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू एवं ब्लॉक प्रमुख सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों ने ई–संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के समग्र विकास के लिए गांवों का विकसित होना जरूरी है। ग्राम स्वराज को साकार करना होगा। प्रधानमंत्री श्री
मोदी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सभी को मिलजुल कर काम करना है। चुनौतियों को अवसर में बदलना होगा। उन्होने कहा कि इस समय पूरा विश्व कोविड-19 के दौर से गुजर रहा है। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने एक योद्धा के तरह की भूमिका का निर्वहन किया है। कोरोना काल में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और अधिक बढ़ गई है। कोरोना से लड़ाई लम्बे समय तक चल सकती है, हमें सतर्कता एवं जागरूकता पर विशेष ध्यान देना होगा। भारत में यह संक्रमण को काफी नियंत्रित किया गया है। भारत में इस वायरस से मुत्यु दर बहुत कम है एवं रिकवरी रेट भी अच्छा है।
इस दौरान उन्होने कहा कि इंटरनेट भारत नेट फेज -2 परियोजना में राज्य के 12 जनपदों (हरिद्वार जनपद में पूर्व में किया जा चुका है) के 65 ब्लॉक के अंतर्गत 5991 ग्राम पंचायतों में इंटरनेट पहुचाया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए लगभग 2 हजार करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। इससे प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में इंटरनेट पहुचने से विकास के एक नए युग आरंभ होगा व ग्रामीण अंचलों की अर्थ व्यवस्था को गति मिलेगी।

ई- संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कहा कि भारत गांव में बसता हैं जिसको विकसित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती हैं इसके लिए उन्होने सभी जनप्रतिनिधियो से अपेक्षा की हैं कि सरकार द्वारा जो भी महत्वाकांशी योजनाये संचालित हो रही हैं जिसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मछली पालन तथा पशुपालन, मुर्गी फॉर्म, बागवानी आदि महत्वपूर्ण योजनओं के लिए लोगो को जागरूक करते हुए उन्हें इस योजनओं से जोडने हेतु प्रेरित करें, ताकि हम एक उन्नतिशील एवं प्रगतिशील गांव विकसित कर सकें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें