COVID-19:-हल्द्वानी में बने 8 कंटेनमेंट जोन, पढ़े पूरी लिस्ट
हल्द्वानी में आठ कंटेनमेंट जोन, आवाजाही प्रतिबंधित
हल्द्वानी। शहर में आठ कंटेनमेंट जोन बन गए हैं। पहला कंटेनमेंट जोन पालम सिटी कॉलोनी हैं। जहां कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने उसे सील कर दिया था। बाद सात कंटेंनमेंट जोन बनाए गए हैं।

इसमें जीएसटी कार्यालय और पोस्टऑफिस भी शामिल है।
इन दोनों सरकारी दफ्तरों के अलावा गौजाजाली उत्तर, गौजाजाली,गणपति विहार, लाइन नंबर 17, इंदिरा नगर मोहम्मदी चौक, रामपुर रोड स्थित आनंदलोक कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इन सभी इलाकों में मूवमेंट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लोगों की सैंपलिंग की जाएगी और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें करीब 30 हजार लोग प्रभावित होंगे।
प्रशासन का कहना है कि अगला फैसला स्क्रीनिंग में सामने आने वाले रिजल्ट के हिसाब से किया जाएगा। किसी के संदिग्ध लगने पर उसका सैंपल लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें