फल-सब्जियों की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा,10 फुटकर विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज..
हल्द्वानी – 11 अप्रैल,2020। निर्धारित दरों से ऊंचे दामों पर सब्जी व फल बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं पर जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशों के क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को बडी कार्यवाही की।
अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया के नेृतत्व में महानगर के विभिन्न इलाको मे छापेमारी की गई।

.
श्री टोलिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों से ज्यादा मूल्यों पर सब्जी व फल बेचने पर अंकुर पुत्र सोहनलाल कालाढूगी रोड तथा सूर्यभान पुत्र प्यारे लाल बिठौरिया कुसुमखेडा के विरूद्व चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तुओं अधिनियम-1980 एवं एपिडैमिक डिजीज एक्ट-1897 तथा उत्तराखण्ड एपिडैमिक डिजीज कोविड-19 रेगुलेशन-2020 के उल्लंघन के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।
उन्होने बताया कि इसके अलावा सचिन गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल बैजाजौजी लाॅज, अशोक पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता भोटिया पडाव, नरेश मौर्य शिवमंन्दिर नवाबी रोड, अंकुर पुत्र सोहनलाल, तारा चन्द्र कालाढूगी, सूर्यभान पुत्र प्यारे लाल, बन्टी गुप्ता पुत्र छत्रपाल गुप्ता पीलीकोठी तथा तुलाराम ऊंचापुल फुटकर विके्रताओं के खाद्य संरक्षण एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 के तहत पंजीकरण ना होने पर इन सभी आठ विक्रेताओं के कोर्ट चालान भी किये गये।
निरीक्षण के दौरान अनियमिततायें मिलने पर सचिन कुमार सहकारी सस्ता गल्ला विके्रता का नियमानुसार खाद्यान वितरण ना किये जाने के कारण लाईसेन्स निलंबित कर दिया गया । एडीएम श्री टोलिया ने कहा है कि चैकिग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन, तहसीलदार प्रहलाद राम, खादय सुरक्षा अधिकारी विरेन्द्र बिष्ट तथा पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल भी मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चंपावत: टनकपुर में 365 निर्माण श्रमिकों को कंबल, छाता और टूल किट वितरित
बागेश्वर: 17 दिसंबर से अब तक 42 शिविर, 24,612 नागरिक लाभान्वित, 695 शिकायतों का निस्तारण
रुद्रप्रयाग: मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
Uttarakhand News: प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश- सीएस
मुख्यमंत्री धामी ने आम बजट को बताया विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप