नैनीताल- वरिष्ठ पत्रकार अफजल हुसैन “फौजी” को एनयूजे-आई में मिली अहम जिम्मेदारी
अफजल हुसैन फौजी लगातार दूसरी बार बने एनयूजे-आई के नैनीताल नगर अध्यक्ष
नैनीताल। नगर के वरिष्ठ पत्रकार अफजल हुसैन ‘फौजी’ दूसरी बार नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के नैनीताल के नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनकी नियुक्ति जिलाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित की संस्तुति पर कुमाऊं मंडल दिनेश जोशी ने उनके पूर्व कार्यकाल किये गए कार्यों के आधार पर की है। उनके मनोनयन पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय तलवार, उपाध्यक्ष गिरीश रंजन तिवारी, काशीराम सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम चंद्र कनौजिया, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार त्यागी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, संरक्षक तारा चन्द्र गुर्रानी, अविकल थपलियाल, नवीन जोशी, गिरीश जोशी, मनोज कुमार पांडेय, अरविंद मलिक, आशुतोष कोकिला, हल्द्वानी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष अनुराग वर्मा, निवर्तमान महामंत्री अजय चौहान, सुशील शर्मा, लालकुआ के निवर्तमान अध्यक्ष ओपी अग्निहोत्री, निवर्तमान महामंत्री मोहन जोशी, दलीप गाड़ियाँ, रामनगर के निवर्तमान नगर अध्यक्ष गिरीश पांडे, प्रवीण चोपड़ा, मण्डल प्रवक्ता डॉ.ज़फर सैफ़ी, कमल जोशी सहित प्रांतीय, मंडलीय सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि फौजी संगठन की कार्यकारिणी के गठन में सहयोग कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे साथ ही पत्रकार हितों के लिये हमेशा ईमानदारी से प्रयासशील रहेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें