नैनीताल- उत्तराखंड ग्वालसेवा संगठन के जिला उपाध्यक्ष बने विक्रम रावत
नैनीताल। आज उत्तराखण्ड ग्वालसेवा संगठन के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रकाश कन्नौजिया और जिला महामंत्री रमन कुमार द्वारा सभी संगठन कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से तथा संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा की संस्तुति पर नैनीताल जिला उपाध्यक्ष के पद पर विक्रम रावत को मनोनीत किया गया। श्री रावत ने कहा कि वे पहाड़ के लोंगो की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेंगे और संगठन हित में कार्य करेंग।
उनके इस मनोनयन पर उत्तराखंड ग्वाल सेवा संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा एवं संगठन के दिग्विजय सिंह बिष्ट,चन्द्रविजय सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह जीना, नैनीताल नगर अध्यक्ष राजीव साह, महामंत्री धर्मा चंदेल, मुकेश कीर्ति, अखिल साह, अधिवक्ता मनीष जोशी, राकेश कोहली, नूरी चंदेल, निर्मला कनवाल, प्रीति साह, ममता साह,नीमा मिश्रा ,नीता आर्या, दीपा बिष्ट, अतुल धुसिया, आनंद कनवाल, दीपक राठौर,विमल चंद्रा, सूरज कुमार, संजय सुयाल,गंगा सिंह बोरा, विजय थापा,कमल चिलवाल ,अनिल हर्नवाल, चंचल गुप्ता, जीवन बेलवाल,दीपक बर्गली, जीवन कबड़िया ने बधाईयाँ दी और उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन हित में कार्य करेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें