नैनीताल-ग्वालसेवा भवाली नगर कार्यकारिणी का विस्तार
नैनीताल। आज ग्वालसेवा संगठन के भवाली नगर अध्यक्ष अधिवक्ता कमल चिलवाल द्वारा जिलाध्यक्ष प्रकाश कन्नौजिया और जिला महामंत्री रमन कुमार की सहमति पर सर्वसम्मति से भवाली नगर महामंत्री के पद पर अनिल कुमार, उपाध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता मुकेश चन्द्र व राजा कन्नौजिया,मंत्री के पद पर हिमांशु बिष्ट,अभिषेक एवं प्रकाश बिष्ट तथा संगठन मंत्री कमलेश बिष्ट,कोषाध्यक्ष के पद पर दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी भुवन नाथ गोस्वामी तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य हरीश चन्द्र आर्य, अनिल कुमार,रविन्द्र टम्टा,संजय कुमार मनोनीत किया गया।

सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली कि वे पहाड़ के लोंगो की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेंगे और संगठन हित में कार्य करेंगे और उनके इस मनोनयन पर उत्तराखंड ग्वाल सेवा संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा ,चन्द्रविजय सिंह बिष्ट, अधिवक्ता मनीष जोशी,महेंद्र सिंह जीना, अनिल मुनगली,अखिल साह, दिव्यन्त साह, हरेन्द्र पडियार, दीपक बर्गली,पूरन गंगोला,खिलेश कांडपाल, गिरीश खोलिया, संजय सुयाल,आनन्द कनवाल,दीपक राठौर,विमल चन्द्र,सूरज कुमार,संजय त्यागी,गंगा सिंह बोरा,अभिषेक मेहता,सुनील सुयाल ने बधाईयाँ दी और उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन हित में कार्य करेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें