नैनीताल-ग्वालसेवा के रामगढ़ ,कोटाबाग-धारी ब्लॉक अध्यक्ष घोषित
:-ग्वालसेवा संगठन नैनीताल का विस्तार
:-ग्वाल सेवा रामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह हर्नवाल के पुत्र अधिवक्ता अनिल हर्नवाल तो अधिवक्ता चंचल गुप्ता बने कोटाबाग और जीवन बेलवाल धारी ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत
नैनीताल। आज उत्तराखण्ड ग्वालसेवा संगठन के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रकाश कन्नौजिया और जिला महामंत्री रमन कुमार द्वारा सभी संगठन कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से तथा संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा की संस्तुति पर संगठन का विस्तार करते हुए ग्वाल सेवा रामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व. दीवान सिंह हर्नवाल के पुत्र अधिवक्ता अनिल हर्नवाल को और अधिवक्ता चंचल गुप्ता को कोटाबाग ब्लॉक अध्यक्ष और धारी के ब्लॉक अध्यक्ष जीवन बेलवाल को मनोनीत किया गया।
सभी नवनियुक्त अध्यक्षों ने संगठन में आस्था जताते हुए कहा कि ग्वालसेवा संगठन को देवभूमि की पहचान बनाने के लिए पहाड़ हित, समाज हित ,संगठन हित में कार्य करेंगे और जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे और पहाड़ के लोंगो की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेंगे और संगठन हित में कार्य करेंगे।
उनके इस मनोनयन पर उत्तराखंड ग्वाल सेवा संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा व ग्वालसेवा फाउंडेशन के निदेशक हेमंत कुमार सिंह बोरा व बच्चीसिंह बिष्ट एवं संगठन के दिग्विजय सिंह बिष्ट ,चन्द्र विजय सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह जीना, नैनीताल नगर अध्यक्ष राजीव साह, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता आनन्द कनवाल,दीपक राठौर,अभिषेक मेहता, विमल चंद्रा, जिला मंत्री अधिवक्ता संजय सुयाल, सूरज कुमार, सुनील सुयाल, त्रिवेणी बर्गली, गंगा सिंह बोरा, कोषाध्यक्ष संजय त्यागी,पवन व्यास, मुकेश कीर्ति, अखिल साह, अधिवक्ता मनीष जोशी, संजय चंदोला, ललित रावत, राजा कन्नौजिया, हरेन्द्र पडियार, बीरबल आर्य , जीवन कबडवाल,हरीश महरा, राकेश कोहली, राजू रस्तोगी, ने बधाईयाँ दी और उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन हित में कार्य करेगें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें