नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की जोरदार तैयारियां, कार्यक्रम की सफलता को बैठक में बनी रणनीति
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जगह-जगह होगा भव्य स्वागत ,बैठक में बनी रणनीति
हल्द्वानी। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के 2 फरवरी को गौलापार चोरगलिया व 3 फरवरी को लालकुआं बरेली रोड क्षेत्र आगमन पर स्वागत के लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जोरशोर से जुट गए हैं। मंगलवार को बरेली रोड प्रेम चुनरिया बारात घर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
जिलाध्यक्ष समेत मण्डल अध्यक्ष हल्द्वानी पूर्वी ललित आर्य , लालकुआं नारायण सिंह बिष्ट समेत पार्टी पदाधिकारियों ने तय किया कि कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता अपने अपने कार्यक्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे। जगह जगह से वाहन रैली व वाहनों के काफिलों के साथ प्रदेश अध्यक्ष काठगोदाम से गौलापार पूर्वी खेड़ा से कुँवरपुर चोरगलिया आदि स्थानों से होते हुए सितारगंज को जाएगें और जगह जगह प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
बैठक में पार्टी मुखिया के अभिनंदन कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व भी सौंपे गए। साथ ही जगह जगह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत व अभिनन्दन किये जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ,जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश खुल्वे ,पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत लालकुआं पवन चौहान ,मण्डल अध्यक्ष लालकुआं नारायण बिष्ट ,प्रमुख प्रतिनिधि भुवन प्रसाद ,कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे ,महिला मोर्चे की ममता पलड़िया ,तारा चंदोला , बबीता चंदोला ,बसन्त सनवाल , जगदीश नौला ,मनोज मठपाल , धर्मेन्द्र शर्मा ,महेश बिष्ट समेत तमाम पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें