नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी हुए कोरोना संक्रमित, ट्विटर पर दी जानकारी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से साझा की है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस जानकारी को उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और अपील की है कि हाल के दिनों में जो भी उनके संपर्क में आए हों, कोरोना से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें।

इधर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने 50 वर्षीय राहुल गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे राहुल गांधी जी की सेहत को लेकर चिंता है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी। इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें। देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के कोरोना से संक्रमित होने के बारे में पता चला। बहुत चिंतित हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं
देहरादून: 15 वर्षों से अतिक्रमित भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर दंपति ने जिला प्रशासन का जताया आभार
चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लिया जायजा
Uttarakhand: धामी सरकार की ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई-बीआरटीएस और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार
हल्द्वानी: बर्खास्त शिक्षक के घर से दो तमंचे और एके-47 का कारतूस बरामद