धर्म प्रवाह: सत्य साधक ने बताई महामारी की वजह, पढ़िए अब कैसे करें प्राणों की रक्षा
प्राकृतिक संपदाओं का अंधाधुंध दोहन विनाश का कारण: गुरुजी

बहराइच । जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने सभी भक्त जनों के स्वस्थ जीवन की कामना की है। अपने संदेश में सत्य साधक गुरु जी ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया महामारी की चपेट पर है जिसका व्यापक असर देवभूमि भारतवर्ष पर भी दिखाई दे रहा है। गुरुजी ने कहा इस महामारी के समक्ष सभी साइंस शक्तियां असहाय नजर आ रही हैं जिसका प्रमुख कारण प्राकृतिक असंतुलन है। गुरुजी ने कहा किसी भी आपदा वायरस को निष्क्रिय करने में प्रकृति की अहम भूमिका होती है। प्राकृतिक संसाधनों का असीमित दोहन , गौ हत्या, वृक्षों का अंधाधुंध कटान प्राकृतिक शक्तियों को कमजोर कर देते हैं जिससे वह वातावरण में व्याप्त नकारात्मक शक्तियों का दमन करने में अक्षम हो जाती है।
गुरुजी ने कहा वर्तमान में भी यही परिस्थितियां नजर आ रही हैं यदि समय रहते नहीं चेते तो जिसका व्यापक असर आने वाले समय में और अधिक दिखाई देगा। गुरुजी ने कहा वातावरण में व्याप्त नकारात्मक शक्तियां वायरस के विनाश के लिए हमें प्राकृतिक ऊर्जा को बढ़ाना होगा, जिससे मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी जिसके लिए हमारे पूर्वजों द्वारा बताए गए हवन यज्ञ वृक्षारोपण गौ संवर्धन को बढ़ावा देकर ही प्राकृतिक शक्तियों को मजबूती प्रदान की जा सकती है और सभी प्रकार की महामारी से निजात मिल सकती है। गुरुजी ने कहा अपने घरों के आसपास नीम पीपल तुलसी आंवला आदि पौधों का रोपण करें, घरों में गौ माता का पालन करें तथा साथ ही वातावरण से नकारात्मक शक्तियों के दमन के लिए निरंतर हवन यज्ञ का आयोजन करते रहें। गुरुजी ने कहा प्राकृतिक संपदा ओं का जो अत्यधिक दोहन हो रहा है उस पर रोक लगाया जाए, गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगे तथा हवन यज्ञ का देशव्यापी अभियान चलाया जाए।
सत्य साधक गुरु जी ने सभी भक्तजनों का आह्वान करते हुए कहा कि गिलोय तुलसी शाकाहारी भोजन एवं गौ दुग्ध का सेवन करें नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दे। जगजननी मां पितांबरा बगलामुखी जी का निरंतर ध्यान करें। उन्होंने कहा मां पीतांबरी के शरणागत जीव का बाल भी बांका नहीं हो सकता है।
संकटग्रस्त मनुष्य गुरुजी से इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
वर्तमान में गुरुजी उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद स्थित आश्रम में विराजमान है। तथा फोन पर ही भक्तजनों की तमाम समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। सत्य साधक गुरुजी से परामर्श लेकर तमाम लोग मौत के भय से मुक्त होने के साथ ही जानलेवा बीमारियों से भी स्वस्थ हो रहे हैं। किसी भी प्रकार के संकट में फंसे व्यक्ति द्वारा गुरु जी से 6306959238 एवं 73807 66094 परामर्श लिया जा सकता है। गुरुजी से दूरभाष पर बात होते ही आस्थावान पीड़ित को तत्काल लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें