धर्म प्रवाह: वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ दिया गया शिव महोत्सव को विश्राम
लालकुआं(नैनीताल)। श्री हंस प्रेम योग आश्रम बिंदुखत्ता में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन समिति से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया इस दौरान फूलों से खेली गई होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया।
मानव उत्थान सेवा समिति के प्रभारी तथा मुख्य आयोजक महात्मा सत्यबोधा नंद ने बताया कि समिति के जिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है जिनका पिछले कई दशकों से आश्रम से जुड़ाव रहा है और अब वे ढलती उम्र के चलते आश्रम आने जाने में असमर्थ हैं उन्हें समिति द्वारा घर से आदर पूर्वक लाकर के सम्मानित किया गया।

जिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया उसमें केशव दत्त कांडपाल ,देवी दत्त भटृ अकेला ,पान सिंह खत्री ,चंद्र बल्लभ गुरुरानी, जीत सिंह जग्गी , हेमराज मौर्य आदि शामिल थे।
आज महाशिवरात्रि के अंतिम दिन चंद्रभानानंद, विद्वतानंद, विशेषानंद हर्षानंद साधना नंद, प्रभाकर आनंद ,आलोकानंद ,ज्ञान प्रकाशानंद ,आत्मवेदांतानंद ,महात्मा प्रचारिका बाई ,स्नेहा बाई ,हेमंती बाई , पूर्व चेयरमैन पवन चौहान समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें