धर्म प्रवाह:-भगवान शिव की महिमा अपरंपार: लोहनी
शिव महापुराण में उमड़े श्रद्धालु
—:हरीश भट्ट:–
बिंदुखत्ता(नैनीताल)। यहां इन्द्रानगर द्वितीय स्थित मां हाट कालिका मंदिर में चल रहे शिव महापुराण में श्रद्धा और भक्ति के संगम में कथावाचक सतीश लोहनी द्वारा शिव महिमा का वर्णन किया।
कथावाचक सतीश लोहनी ने कहा कि शिव ही नारायण है नारायण ही शिव है और संपूर्ण जगत शिवमय है शिव से हटकर कुछ भी नहीं है । उन्होंने कहा कि शिवपुराण के सुनने से मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है तथा उसके जीवन में सुमंगल ही सुमंगल आता है। उन्होंने कहा भगवान शिव का नाम परम कल्याणकारी है। सुमिरन मात्र से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा भगवान शिव को देवों का देव महादेव कहा जाता है। जब भी देवताओं पर कष्ट हुआ भगवान शिव के शरणागत हुए हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव कथा का रसपान किया।

शिव पुराण कथा में पुजारी नवीन चंद्र जोशी, मुख्य जजमान हरिदत्त जोशी, होशियार सिंह रौतेला, बिशन सिंह पपोला, महेश चंद फुलारा, चन्दन सिंह पलियाल, रामबाबू मिश्रा, शेखर जोशी, बीना जोशी, कैलाश फुलारा, मोहित गोस्वामी, विवेक गोस्वामी, सागर भट्ट, पवन भट्ट, मुकेश जोशी, राजू जोशी, कृष्णानंद पांडे, नवीन भट्ट, विनोद जोशी, कैलाश जोशी, चंचल सिंह, गुड्डू नोटियाल, गीता जोशी, नंदी जोशी, उमा जोशी, चंद्रा जोशी, कलावती देवी, गंगा फुलारा, प्रेमा गिरी समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें