देहरादून: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी मकर सक्रांति पर्व की बधाई-शुभकामनाएं
देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस पर्व पर सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।
:आप सभी को “मकर संक्रांति” के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
उत्तराखंड का लोकपर्व मकरैणी, खिचड़ी संग्रांद, उत्तरैणी, घुघुतिया त्यार, मरोज त्योहार की आप सबि तैं भौत-भौत शुभकामना। हमरी लोकसंस्कृति कि पछ्याण कु यु पर्व आप सबि का जीवन म राजी खुशी लाऊ, सूर्य भगवान सि इनि प्रार्थना च।
उत्तराखंडैक लोकपर्व मकरैणी, खिचड़ी संग्रांति, घुघुतिया त्यार अफु सबु कै भौत-भौत बधै। हमर लोकसंस्कृति पछ्याणे घुघुतिया अफु जीवन में खुशी-समृद्धि लाय, यस मैं भगवन सूर्यदेव ते प्रार्थना करूं।
मरोज त्योहार की तुमुक बहुत बधाई। उत्तराखंड मुझ एजो तियार मकरैंणी, खिचड़ी संग्राद, उत्तरायणी, घुघुतिया त्यार के रूप मुझ मनाओ। गड़वाडो बो गिन्दी मेडा, कुमाऊँ बो उत्तरायणी मेडा बेगी हों बांका। जौनसार, बावर के बिला माघ का मीना भी बड़े जोर शोर मुझ लेआ मनाई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें