द्वाराहाट:-जनसरोकारों को समर्पित RTI कार्यकर्ता राजेन्द्र नेगी का निधन
देहरादून/ द्वाराहाट:-उत्तराखंड से आज की बडी दुखद खबर , आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले ,गरीबों के मददगार , जन सरोकारों को समर्पित देवभूमि जनसेवा ग्रुप के संस्थापक ,आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नेगी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।
देहरादून से प्राप्त जानकारी के अुनसार सोमवार की सुबह वह अपने कार्यालय भी पहुंचे। अचानक सीने में दर्द की शिकायत पर देवभूमि जनसेवा ग्रुप के सदस्यों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव लाया जा रहा है।
अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट अंतगर्त देवलधार नौलाकोट (बिंता) गांव निवासी राजेंद्र सिंह नेगी हमेशा समाज के गरीब मजलूम पीड़ित लोगों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आते थे।

नेगी जी ने देवभूमि जनसेवा नाम से ग्रुप भी बनाया हुआ था जिसके माध्यम से वह हमेशा राज्य की तमाम ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत रहते थे।
देहरादून में आरटीआइ के माध्यम से पथ प्रकाश, हैंडपंप, नगर निगम देहरादून, आवारा जानवर सहित कई अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
द्वाराहाट विकासखंड की गगास-बग्वालीपोखर, द्वाराहाट-सोमेश्वर मोटरमार्ग, विद्युत व पेयजल, सिचाई समस्या, पारकोट इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति, नगर पंचायत के शौचालय आदि समस्याओं को उन्होंने प्रमुखता से रखा।
सीएम पोर्टल के माध्यम से वह जनहित में करीब 100 से अधिक शिकायतें दर्ज करा चुके थे।
एक मददगार हर दिल अजीज जन सरोकारों के योद्धा महज 40 वर्ष की युवावस्था में हमारे बीच से अनंत यात्रा पर चले गए।
उनके निधन पर देहरादून व उनके गांव देवलधार समेत पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। नेगी जी से परिचित हर किसी को उनके इस तरह अचानक चले जाने का बेहद दुख है।
उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट परिवार उनके आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है। प्रभु पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें