गाजियाबाद:-मुरादनगर हादसे में बड़ी कारवाई, ईओ जेई व सुपरवाइजर गिरफ्तार
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर गाजियाबाद श्मशान घाट हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए हादसे के आरोपी ईओ निहारिका सिंह ,जेई चंद्रपाल सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना का मुख्य आरोपी ठेकेदार आशीष त्यागी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।
बताते चलें कि रविवार को गाजियाबाद जिले के मुरादनगर श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिरने से 40 लोग दब गए गये थे। जिनमें अब तक 24 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।
हादसे का शिकार हुए सभी लोग मुरादनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी फल विक्रेता की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद गेट से सटी गैलरी में मौन धारण करने के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ढाई माह पहले गैलरी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सरिया को छोड़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। गैलरी ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में तब्दील हो गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त मेरठ एवं एडीजी मेरठ जोन को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गये हैं।
मामले में मुरादनगर नगरपालिका ईओ निहारिका सिंह , जे.ई चंद्रपाल , सुपरवाइजर आशीष , ठेकेदार अजय त्यागी अन्य अज्ञात साथ व संबंधित अधिकारी पर आईपीसी की धारा 304 , 337 , 338 , 427 , 409 के अंतर्गत थाना मुरादनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनमें तीन आरोपी ईओ , जेई व सुपरवाइजर गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है। इधर इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें