उधम सिंह नगर: शक्तिफार्म के नगर पंचायत अध्यक्ष का कोरोना से निधन
क्षेत्र में शोक की लहर
शक्तिफार्म (उधम सिंह नगर)-
उधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म नगर पंचायत चेयरमैन सुकान्त ब्रह्म की कोरोना से मृत्यु होने का समाचार आ रहा है सुकान्त पिछले दो दिन से रुद्रपुर जिला अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे जहां आज उन्होंने कोरोना से लड़ते हुए अंतिम सांस ली है।
भाजपा नेता व शक्तिफार्म के नगर पालिका चेयरमैन सुकान्त ब्रह्म भी नही उभर पाये। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान आज मृत्यु हो गयी। सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र के जनप्रिय नेता होने के चलते सुकान्त ब्रह्म दो बार से शक्तिफार्म नगर पालिका चैयरमैन रहें है।
सुकान्त शक्तिफार्म क्षेत्र की जनता के भी काफी करीब रहे ।सुकान्त ब्रह्म के निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र की जनता में गहरा शोक छा गया है। सुकान्त ब्रह्म शक्तिफार्म में अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ रहते थे। उनके निधन के समाचार पा कर उनके आवास पर भारी भीड़ जुट गई है। भाजपा के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
साथ ही शक्तिफार्म क्षेत्र की जनता अपने जनप्रिय नेता के यूं असमय चले जाने से शोक में है।वही सुकान्त की मृत्यु से शक्तिफार्म व सितारगंज क्षेत्र में शोक की लहर है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें