लखनऊ:-यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन
लखनऊ ,2 अगस्त 2020। उत्तर प्रदेश से दुखद खबर आ रही है यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया है। उनका लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
कमला रानी यूपी की प्रावधिक शिक्षा मंत्री थीं। वह विगत 18 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई उन्हें उपचार के लिए लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है । सीएम योगी ने अपना अयोध्या का दौरा रद्द कर दिया है। सरकार ने राज्य में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

सीएम योगी ने निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना व्यथित करने वाली है प्रदेश ने एक समर्पित जननेत्री को खो दिया. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!’

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति ने विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी
देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निष्कासन, 60 किलो शहद का पहला चरण सफल
हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में सर्वे और पुनर्वास कार्य की समीक्षा, 31 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य
देहरादून: B.Tech छात्र की बेरहमी से हत्या, 15 युवकों ने किया हमला, तीन आरोपी दबोचे गए
हल्द्वानी: अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर में बसंतिक नवरात्रि पर भागवत कथा की रसधार