उत्तराखंड-हल्द्वानी जेल में भिड़े दो कैदी ,एक की मौत
(क्राइम रिपोर्टर-दीपक भंडारी)
हल्द्वानी।(नैनीताल)। उपकारागार हल्द्वानी में अलग-अलग मामलों में निरूद्व ,दो कैदियों के बीच अचानक टीवी देखते देखते खूनी संघर्ष हो गया। एक
कैदी ने दूसरे कैदी पर जबरदस्त मुक्कों से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे गंभीर रूप घायल कर दिया। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कप मच गया। मौके पर
पहुंचे जेल प्रशासन ने घायल कैदी को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय लाया
गया तो वहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कैदी का
पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं जेलर संजीव हृंयाकी की ओर से आरोपित कैदी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपित कैदी छेड़खानी के आरोप में बंद है। जबकि मृतक कैदी डकैती के आरोप में बंद था।
प्राप्त जानाकरी के अनुसार हल्द्वानी उपकारागार में छेड़खानी के मामले में दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी आलोक
नेगी पुत्रा रमेश सिंह 6 मार्च को छेड़खानी के आरोप में जेल में था। वहीं दूसरी और 19 वर्षीय बाजपुर निवासी शानू पुत्र नन्हे भी चार मार्च को डकैती कांड के आरोप में जेल में बंद था। बताया जा रहा हैं कि यह दोनों
कैदी एक ही कोठरी में बंद थे।
बताया जा रहा हैं कि बीते रविवार की रात्रि दोनों कैदियों की टीवी देखते ही देखते आपस में जमकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी की दोनो में ताबड़तोड़ मुक्के चलने लगे। इसी बीच छेड़ाखानी के आरोपी
कैदी आलोक ने डकैती के आरोपित में बाजपुरा निवासी 19 वर्षीय शानू पर जमकर
ताबड़तोड़ मुक्कों से शानू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे शानू अचेत
होकर जमीन में गिर गया।
घटना के बाद जेलर संजीव हृयांकी ने आरोपी कैदी आलोक नेगी पर हत्या
का मुकदमा दर्ज करा दिया। दोनों को बैरक नंबर एक में रखा गया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि आलोक व शानू उपकारागार में डकैती व
छेड़खानी के मामलों में जेल में थे। रविवार की रात खाना खाने के बाद सभी कैदी टीवी देख रहे थे। इसी दौरान शानू और आलोक के बीच बहस हो गई। इसी बात
को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो गई। जिसमें शानू को चोटें आई जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कप मच
गया। आनन-फानन में जेल प्रशासन द्वारा उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया
गया। जहां पर मौजूद चिेकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप
दिया।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें