उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र का एक ही सिद्धांत केवल जनता की सेवा, आइए जनता की जुबानी सुनें
देहरादून। कुशल प्रशासक वही जो ना जाति देखे ना धर्म और जिसका एक ही सिद्धांत हो केवल और केवल जनता की सेवा। इसका एक उदाहरण हमारे बीच, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम मौली गांव निवासी श्रीमती मेहाजबी कुरेशी को उपचार हेतु एयर एम्बूलेंस द्वारा एम्स ऋषिकेश लाकर भर्ती कर दिया गया।
आपको बता दें कि श्रीमती मेहाजबी कुरेशी जो कि 07 माह की गर्भवती महिला है तथा उनको चिकित्सक द्वारा सुरक्षित प्रसव हेतु एम्स ऋषिकेश रैफर किये जाने की सलाह दी थी। उनके द्वारा सड़क मार्ग से ऋषिकेश जाने में खतरा होने के दृष्टिगत एम्स ऋषिकेश तक पहुंचाने हेतु एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराये जाने का जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा भी
मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया था। जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री जी द्वारा तुरन्त प्रदान कर उन्हें एम्स में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका उपचार चला और अब वो स्वस्थ हैं।
आइये, हम स्वयं उनकी जुबानी सुनें।
सीएम त्रिवेंद्र की संवेदनशीलता, बचाई 2 लोगों की जान
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम मौली गांव निवासी श्रीमती मेहाजबी कुरेशी को उपचार हेतु एयर एम्बूलेंस द्वारा एम्स ऋषिकेश लाकर भर्ती कर दिया गया है मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा दिए गए इस निर्देश के बाद ऋषिकेश पहुंची महिला एवं महिला के परिवार जनों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया है।
गौरतलब है कि श्रीमती मेहाजबी कुरेशी जो कि सात माह की गर्भवती महिला है तथा उनको चिकित्सक द्वारा सुरक्षित प्रसव हेतु एम्स ऋषिकेश रैफर किये जाने की सलाह दी थी। उनके द्वारा सड़क मार्ग से ऋषिकेश जाने में खतरा होने के दृष्टिगत एम्स ऋषिकेश तक पहुंचाने हेतु एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराये जाने का जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था। जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा तुरन्त प्रदान की जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें एम्स में भर्ती करा दिया है।
सीएम त्रिवेंद्र के निर्देश पर देवाल वाहन दुर्घटना में घायल दो लोग एयरलिफ्ट
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चमोली जनपद के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत देवाल-खेता-मानमती मोटर मार्ग पर शनिवार को सुबह हुई बुलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-1626 दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को तुरन्त एअरलिफ्ट करने के निर्देश दिए जिसके बाद प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र सिंह पुत्र रमन सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी काडेई व गजेन्द्र सिंह पुत्र जयवीर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी तालौर को हैलीकाप्टर से हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।जिसके बाद मुख्यमंत्री श्री रावत ने घायलों के उपचार को लेकर सम्बन्धित चिकित्सकों को भी दिशा-निर्देश दिये हैं।
गौरतलब है कि बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार 5 व्यक्ति घायल हुए। वाहन दुर्घटना में घायल होने वाले अन्य तीन व्यक्तियों में देवीदत्त पुत्र कांति बल्लभ उम्र 27 वर्ष निवासी बमनबेरा, पवन राम पुत्र रतन राम उम्र 30 वर्ष निवासी कांडे तथा नरेन्द्र पुत्र प्रेमराम उम्र 33 वर्ष निवासी कांडे शामिल है। जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवाल में उपचार के लिए लाया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें