उत्तराखंड: राज्य का तीसरा मंडल बना गैरसैंण, पढ़िए सीएम की बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बजट पेश करने के दौरान कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
गैरसैंण को उत्तराखण्ड में एक नई कमिश्नरी बनाया जायेगा। इसमें चमोली, रूद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को शामिल किया जायेगा। गैरसैंण कमिश्नरी में कमिश्नर एवं डीआईजी की नियुक्ति की जायेगी।
नई बनाई गई नगर पंचायतों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 01-01 करोड़ रूपये दिये जायेंगे।
भराड़ीसैंण (गैरसैंण) ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र के नियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान का टेंडर एक माह के भीतर किया जाएगा।
गैरसैंण ग्रीष्माकालीन राजधानी परिक्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की जायेगी।
गैरसैंण ग्रीष्माकालीन राजधानी परिक्षेत्र में 20 हजार फलदार पेड़ लगाये जायेंगे।
राज्य के प्रत्येक महाविद्यालयों को 20-20 कम्यूटर दिये जायेंगे।

गैरसैण: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को राज्य का तीसरा मंडल बनाने की घोषणा की है। जिसमें गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के दो-दो जनपदों को शामिल किया जाएगा। माना जा रहा है कि नया मंडल बनने से राज्य में विकास के नए द्वार खुलेंगे।
बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में विकास के नए द्वार खोलने के लिए एक और मंडल (कमिश्नरी) बनाने की घोषणा की है। जिसमे गढ़वाल मंडल के चमोली व कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को शामिल किया जाएगा। जिसके बाद अब राज्य में कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के बाद गैरसैण मंडल भी बन जाएगा। बता दें कि अभी तक गढ़वाल मंडल में सात जनपद व कुमाऊं मंडल में 6 जनपद शामिल किए गए थे गैरसैण के नए मंडल बनने के बाद से गढ़वाल मंडल में 5 जनपद, कुमाऊं मंडल में चार जनपद व गैरसैण मंडल में 4 जनपद रह जाएंगे। सरकार का मानना है कि नया मंडल बनने से राज्य के विकास में तेजी आएगी।
इसके अलावा उन्होंने भराड़ीसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक माह में टाउन प्लानर की की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिए। साथ प्रदेश में नई बनाई गई नगर पंचायतों की स्थापना के लिए 1–1 करोड़ रुपये की धन राशि देने की घोषणा की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें