उत्तराखंड (बड़ी उपलब्धि):- देश के सर्वश्रेष्ठ सांसद बने अजय भट्ट
:सांसद अजय भट्ट ने एक बार पुनः उत्तराखंड का नाम किया गौरवान्वित
:फेम इंडिया मैगजीन के एशिया पोस्ट सर्वे 2021 में विलक्षण कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने गए अजय भट्ट
:फेम इंडिया मैगजीन के एशिया पोस्ट सर्वे 2020 में क्षमतावान- प्रतिभावान कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने गए थे अजय भट्ट
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट लोकसभा सदन से लेकर अपने कार्य क्षेत्र में दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
यही वजह है कि वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में लगातार फेम इंडिया मैगजीन के एशिया पोस्ट सर्वे में वह सर्वश्रेष्ठ सांसद चुनते हुए आए हैं इस बार भी सांसद अजय भट्ट 2021 में विलक्षण कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने गए हैं। सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती द्वारा यह जानकारी दी गई है।
फेम इंडिया मैगजीन के द्वारा देश भर के 542 सांसदों के बीच सर्वे के बाद अलग-अलग कैटेगरी में सांसदों को सर्वे के बाद चुना गया है सांसद अजय भट्ट भी पिछले वर्ष 2020 में क्षमता वान और प्रतिभावान कैटेगरी में देश में सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने गए थे। इस साल अजय भट्ट को विलक्षण कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना गया है।

गौरतलब है कि फेम इंडिया मैगजीन के द्वारा सर्वश्रेष्ठ सांसद चुनने के लिए अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन जिन सांसदों द्वारा किया जाता है उन्हें इस सूची में शामिल किया जाता है ,देश के 542 सांसदों में से विलक्षण कैटेगरी में देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना जाना हमारे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है इस कैटेगरी में चुने जाने के लिए बेहद मुश्किल प्रक्रिया होती है इसमें सांसद का जनता से जुड़ाव, छवि, प्रभाव, पहचान, कार्यशैली, सदन में उपस्थिति, बहस में हिस्सा, प्राइवेट बिल, सदन में प्रश्न, सांसद निधि का सही उपयोग, सामाजिक सहभागिता को मुख्य मापदंड बनाया जाता है ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें