उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर:मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को किया प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित
बजट सत्र-उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर:मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को किया प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित,
मुख्यमंत्री ने किया 53526 हजार करोड़ का बजट पेश, गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित
भराड़ीसैंण। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सदन में बजट पढ़ने के बाद गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्वतीय राज्य है, पहाड़ में राजधानी यहां के लोगों का सपना रहा है, इसके लिए संघर्ष भी किया है। इन्हीं जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया है। इस घोषणा को मैं राज्य निर्माण के लिए कुर्बान हुए तमाम शहीदों और आंदोलनकारियों को समर्पित करता हूं।
त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में वर्ष 2020-21 के लिए 53526 हज़ार करोड़ का चौथा बजट पेश किया। इससे पहले मुख्यमंत्री रावत ने विपक्ष के हंगामे के बीच आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की। इसके तहत सकल घरेलू उत्पाद में 6.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
राज्य की विकास दर में वर्ष 2017-18 में 7.84 प्रतिशत की वृद्धि आंकी गई। राज्य में प्रतिव्यक्ति आय एक लाख 98 हजार 738 है। कृषि और खनन में ग्रोथ रेट ऋणात्मक है। पशुपालन में गोवंशीय और महिवंशीय ऋणात्मक ग्रोथ 9.38 है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ा है। सूबे में फॉरेस्ट कवर 8.04 प्रतिशत बढ़ा है। माना जा रहा है कि करीब 54 हजार करोड़ के इस बजट में सरकार का मुख्य फोकस रोजगार, स्वरोजगार को बढ़ावा देने, आजीविका के साधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण और शहरी अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में गन्ना किसानों को दिए गए आश्वासन को पूरा किया गया है। सरकार द्वारा गन्ना किसानों की लंबित मांगे पूरी की हैं। गन्ना किसानों का बकाया रु 10 करोड़ 72 लाख जारी किया गया है। समय-समय पर हमारी सरकार ने किसानों के हित में बड़े फैसले लेकर यह साबित किया है कि प्रदेश का किसान एवं उसका कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा बजट जन सामान्य की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें