अल्मोड़ा:- विस उपाध्यक्ष 15 किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू
अल्मोड़ा 02 जुलाई, 2020। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान द्वारा विकासखंड भैंसियाछाना के दूरस्थ गांवों कोटा, जामडी, कटोजिया, पभ्या, सुकना में लगभग 15 किलोमीटर पैदल चलकर जगह-जगह पर चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी।
इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों एवं पुष्प वर्षा के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने नव युवकों के आग्रह पर ग्राम पभ्या में खेल मैदान हेतु विधायक निधि से धनराशि स्वीकृत की। विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा सल्लाभाटकोट सुकना मोटर मार्ग के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की एवं तत्काल समाधान करते हुए मोटर मार्ग का निर्माण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्रामीणों द्वारा उक्त मोटर मार्ग के निर्माण हेतु जगह जगह पर विधानसभा उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौपे गए एवं जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ग्राम सूकना मैं पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत उक्त ग्राम पंचायत की डीपीआर तत्काल शासन को प्रेषित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कोविड-19 वायरस रोकथाम हेतु ग्रामीणों को मास्क वितरित किए, एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 वायरस की रोकथाम हेतु दी गई जानकारियों को जनता तक पहुंचाया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न विभाग द्वारा उपलब्ध किए गए राशन की जानकारियां भी ग्रामीण जनता को दी।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की व्यवस्था हो रही है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों हेतु विधायक निधि से ₹400000 (चार लाख रू0) धनराशि की स्वीकृति प्रदान की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेंद्र सिंह राणा, मंडल महामंत्री मंगल सिंह रावत, चंदन मेर, कमलेश नेगी, चंदन चम्याल, महेंद्र सिंह चम्याल, वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह, ग्राम प्रधान दौलत सिंह, नवीन सिंह, पप्पू वाणी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार सहित विकासखंड के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें