हल्द्वानी: पेड़ से टकराई कार ,हादसे में एक महिला की मौत -दो घायल
हल्द्वानी। यहां चोरगलिया मार्ग पर कार के आगे अचानक जानवर आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई इस दर्दनाक हादसे एक महिला की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
अनियंत्रित कार के पेड़ में टकरा जाने से महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दूनागिरी, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) निवासी 32 वर्षीय गणेश जोशी पुत्र विनोद जोशी सोमवार को अपनी 55 वर्षीय मां कमला जोशी व एक अन्य महिला 45 वर्षीय हेमा जोशी के साथ कार संख्या केए05-9560 में सवार होकर खटीमा से वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि चोरगलिया क्षेत्र में अचानक कार के आगे जानवर आ जाने के चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची चोरगलिया थाना पुलिस ने तीनों को आपातकालीन 108 सेवा की मदद से उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भेजा। जहां चिकित्सकों ने कमला को मृत घोषित कर दिया। जबकि गणेश व हेमा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें