नैनीताल – मंडलायुक्त ने भीमताल में किया बाखली ओपन रेस्टोरेंट का शुभारंभ
Nainital News : केएमवीएम के 49वें स्थापना दिवस (फाउंडेशन दिवस) के अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने पर्यटन आवास गृह भीमताल में लगभग 50 लाख की लागत से बाखली एवं ओपन रेस्टोरेंट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयुक्त द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
आयुक्त ने कहा कुमाऊं मण्डल में पर्यटन एवं अन्य विकास की गतिविधियों को बढावा देने के लिए कुमाऊं मण्डल विकास निगम अहम भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा केएमवीएन आज पर्यटन के साथ ही रसोई गैस वितरण, फलों एवं जडीबूटियों का विपणन व पेट्रोल पम्प और स्टेशनों के संचालन में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा आज के दौर में पर्यटन को बढावा देने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर देने की आवश्यकता है ताकि कुमाऊं मण्डल में पर्यटन को अधिक से अधिक बढावा मिल सके। उन्होने कहा कि केएमवीएम ने दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटक आवास गृह के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा आदि कैशाल व दाडिमा में इंवेस्टमेंट होने चाहिए वहां पर इको टूरिज्म हो तथा वहां की विरासत के साथ छेडछाव ना करते हुये पयर्टन को बढावा दिया जा सकता है।
एमडी केएमवीएन डा0 संदीप तिवारी ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर 49 पेडों का पौधारोपण किया जायेगा।
स्थापना दिवस के अवसर पर डीआईजी डा0 योगेन्द्र रावत, एमडी केएमवीएन डा0 संदीप तिवारी, जीएम विजयनाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, दिनेश गुररानी के साथ ही केएमवीएम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट