देहरादून के पटेलनगर में देर रात चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में चोरी, नकबजनी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।... Read More
देहरादून
Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल
Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने और प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए कार्यवाही की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विकासखंड स्तरीय समिति में ब्लॉक प्रमुखों को शामिल करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय क्षेत्र में शामिल करने से पहले संबंधित ग्राम पंचायत से विचार-विमर्श करने की घोषणा भी की गई।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा में खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में देहरादून जनपद विजेता बना, जिसे ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस वर्ष खेल महाकुम्भ में 3.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। करीब 11.30 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने ‘meroyuva.in’ पोर्टल का भी विमोचन किया।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए कुल 805 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें यूजेवीएनएल के छह बांधों और बैराजों की सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 398.30 करोड़ रुपये तथा शहरी स्थानीय निकायों की तृतीय त्रैमासिक किश्त के लिए 328.28 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा सड़क निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सीवर लाइन प्रतिस्थापन, पेयजल व्यवस्था और बहुउद्देशीय भवनों के निर्माण के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है।... Read More
उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में लगभग 30 वर्षों की सेवा के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस अहमद सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और विभागीय योगदान की सराहना करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने उनके सुखद भविष्य की कामना की।... Read More
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ हुई बैठक में वेतन भुगतान, बोनस, संविदा कर्मचारियों के वेतन और निगम की वित्तीय स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। अगस्त का वेतन दीपावली बोनस सहित चार नवंबर तक और सितंबर का वेतन नवंबर अंत तक देने का आश्वासन मिला। इसके बाद उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित कर दी।... Read More
उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत 16 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने देहरादून में प्रेसवार्ता कर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने दूसरी सूची जारी करने के भी संकेत दिए हैं।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तराखंड पुलिस के नए ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। साथ ही सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ करते हुए भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। आगामी 6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर से अलंकृत करेंगे।... Read More
राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों के मानदेय में वृद्धि और प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 करने और मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का भी ऐलान किया।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार मैदानी जनपदों में 31 अक्टूबर से मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में 2 नवंबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 3 से 6 नवंबर तक प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। एक नवंबर से किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।... Read More



Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी
Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर
Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी