जनपद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर नैनीताल से हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरित करने और लामाचौड़ में स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा की। इस दौरान आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण और डायवर्जन का मुद्दा भी उठाया गया। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।... Read More
पौड़ी गढ़वाल जिले में मंगलवार को गुलदार के दो हमलों ने दहशत फैला दी। ओजली गांव में सात वर्षीय आरुषि की जान चली गई, जबकि कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में मां नीलम रावत ने साहस दिखाते हुए आठ वर्षीय बेटी सान्वी को गुलदार के जबड़े से छुड़ा लिया। दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।... Read More
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित एक होटल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त छापेमारी में देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर दो पीड़िताओं को सुरक्षित रेस्क्यू कराया। ऑनलाइन वेबसाइट और वॉट्सऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब मानव तस्करी के संभावित नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।... Read More
बनबसा के मिलिट्री स्टेडियम में 23 से 29 नवंबर तक सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। इसमें चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपदों के कुल 4,492 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने समीक्षा बैठक में परिवहन, ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 28 और 29 नवंबर को चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए आरक्षित रखा गया है।... Read More
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर नैनीताल में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीएम ललित मोहन रयाल ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के तहत मैराथन, नैनी झील में नौकायन प्रतियोगिता, हिमालय फूड फेस्टिवल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।... Read More
दीपावली पर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपात स्थिति से निपटने के लिए देहरादून में अग्निशमन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। जल संस्थान के सहयोग से 41 स्थानों पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि 23 संवेदनशील स्थलों पर फायर टेंडर तैनात रहेंगे। जनपद में 90 प्रतिशत से अधिक फायर हाइड्रेंट क्रियाशील हैं। बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्निशमन वाहन दिन में तीन बार गश्त करेंगे।... Read More
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगे। परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों का मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, प्रोटोकॉल, पंडाल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और विद्युत आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। समारोह में महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।... Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए। त्यूणी उप जिला अस्पताल को 15 नवंबर तक शुरू करने, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कोल्ड स्टोरेज संचालित कराने और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क विहीन स्थानों का शीघ्र चिन्हीकरण करने को कहा। इसके साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता, शौचालयों की साफ-सफाई और भवनों की मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 26 विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 22 करोड़ 15 लाख 32 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अनुमोदन किया है। इन कार्यों में सड़क और नाली निर्माण, सुरक्षात्मक कार्य, पेयजल सुविधाओं के लिए 100 हैंडपंपों की स्थापना, स्ट्रीट लाइट, तारबाड़ तथा धार्मिक एवं मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण शामिल है। देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन किया। खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल निकासी और पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।... Read More