Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत- सीएम धामी ने दी 50.54 करोड़ की सौगात, 14 बड़ी घोषणाएं भी की , video
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत- सीएम धामी ने दी 50.54 करोड़ की सौगात, 14 बड़ी घोषणाएं भी की , video

Mohan Chandra Joshi June 4, 2023
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। विधायक के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत वासियों को 50.54 करोड़ की 42 विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान जनता से संवाद करते हुए सीएम धामी ने कहा कि चम्पावत व प्रदेश के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आदर्श चम्पावत की राह आदर्श उत्तराखंड की तरफ जाएगी। मुख्यमंत्री ने चम्पावत के विकास के लिए 14 घोषणाएं की।

चम्पावत पहुंचने पर सीएम ने सर्वप्रथम न्याय के देवता श्री गोल्ज्यू महाराज के दर्शन कर जनपद व पूरे प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि की कामना की। सीएम धामी ने मंच में उड़ीसा के बालासोर में हुई ह्रदयविदारक भीषण रेल दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास को 50 करोड़ 54 लाख 50 हजार की 42 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जनपद चम्पावत विधानसभा की कुल 3 विकास योजनाओं लागत 9 करोड़ 82 लाख 89 हजार का लोकार्पण व कुल 28 विकास योजनाओं लागत 23 करोड़ 45 लाख 29 हजार (2345.29) का शिलान्यास किया। इसके साथ ही लोहाघाट विधानसभा हेतु 01 विकास योजना (लागत 45 लाख) का लोकार्पण व 10 विकास योजनाओं (लागत 1681.32) का शिलान्यास किया।

सीएम ने कहा कि राज्य योजना के अंतर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत भगीना भंडारी से तोली मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण (लागत 198.29), सिप्टी-सीमाड़ मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य (लागत 302.75), जिला चिकित्सालय चम्पावत के आवासीय भवनों के निर्माण कार्य (लागत 481.85) का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 291/2022 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में चम्पावत एकहथिया नौला-मायावती ट्रैक का निर्माण (लागत 32.05), राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण (लागत 61.50), बनकटिया (श्यामलाताल) में हाट मार्केट एवं क्राफ्ट सेंटर की स्थापना लागत (90.28), टनकपुर क्षेत्र में एयरोस्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु रनवे का विकास (लागत 55.49 ), क्रान्तेश्वर में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं का विकास लागत (55.74), साहसिक खेल केंद्र टनकपुर की मरम्मत एवं उच्चीकरण(लागत 33.55), मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 388/2022 के अंतर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौरल चौड़ मोटर मार्ग के चौड़ीकरण हेतु खुली नाली को बंद आरसीसी यू-टाइप ड्रेन से प्रतिस्थापित करने का कार्य (लागत 103.46), मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 877/2021 के अंतर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के चम्पावत-खेतीखान पैदल मार्ग का निर्माण कार्य (लागत 23.39), विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत क्वैराला नदी के दाएं पार्श्व पर स्थित ग्राम झालाकुड़ी में बाढ़ सुरक्षा योजना (लागत 296.86), नायकेगोठ पंपिंग पेयजल योजना (लागत 497.00), फूंगर पेयजल योजना (185.09), डंडाबिष्ट पंपिंग पेयजल योजना (लागत 115.19), डूंगरासेठी पंपिंग योजना (135.25), तलिया बांज सोलर पंपिंग पेयजल योजना (लागत 63.94), बगेड़ी सोलर पंपिंग पेयजल योजना (लागत 58.02 ), वैला (रेट्रो) पेयजल योजना (लागत 154.03),वार्ड नं0 6 जूप में नवीन सिंह देउपा की भूमी से चौडासेठी तक कवर्ड नाले का निर्माण किया जायेगा (लागत 23.55), वार्ड नं. 1 छतार में बसन्त पुनेठा की भूमी से नीचे की ओर छतार गधेरे तक कवर्ड नाला / एप्रोच सी०सी०मार्ग का निर्माण किया जायेगा (लागत 22.94), वार्ड नं. 3 तल्ली मादली के त्यारकूड़ा में पार्क का निर्माण किया जायेगा (लागत 20.52), वार्ड नं0 4 कनलगाँव में मंच तामली मोटर मार्ग से लगी भूमी पर गन्डक नदी के किनारे पार्क निर्माण किया जायेगा लागत 33.10, वार्ड नं. 7 नागनाथ के तेलवाड़ा में पार्क का निर्माण किया जायेगा (लागत 30.78), वार्ड नं. 8 बालेश्वर के अम्बेडकर कालोनी में पार्क का निर्माण किया जायेगा(34.60), वार्ड नं. 07 नागनाथ के एससी बाहुल्य क्षेत्र तेलबाड़ा में हरीश राम के घर से पंकज कुमार के घर के निकट तक नाला / पटाल निर्माण कार्य (23.80), वार्ड नं. 07 नागनाथ के तेलबाड़ा में एससी बस्ती में विभिन्न आंतरिक क्षतिग्रस्त मार्गो का पुर्ननिर्माण एवं सुरक्षात्मक कार्य (23.80), वार्ड नं. 07 नागनाथ के खर्ककार्की, नागार्जुन एवं रोपा रौखेत एससी बस्ती में विभिन्न आन्तरिक क्षतिग्रस्त मार्गो का पुर्ननिर्माण एवं सुरक्षात्मक कार्य (24.90), वार्ड नं. 07 नागनाथ में क्रियाधर से उड्डयन स्कूल के पीछे तक नाला/पटाल निर्माण कार्य (24.70), वार्ड नं. 07 नागनाथ में खटकना पुल से उपर की ओर उदयन स्कूल के नीचे तक नाला / पटाल निर्माण कार्य (24.50), दुधाताल क्लस्टर में चेकडैम निर्माण (98.26) का शिलान्यास किया। वहीं लोहाघाट की 1 विकास योजना विकासखण्ड पाटी में टाईप -1 के तीन आवासीय भवन का निर्माण कार्य(लागत 45 लाख) का लोकार्पण किया। विकास खण्ड पाटी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जौलाडी के सिम्टी से तोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग का निर्माण (152.72), विकास खण्ड लोहाघाट के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डूगरी फर्त्याल के कर्णकरायत टाक से बुरचौड़ा होते हुए बुगाफर्त्याल एवं थुवामेहरा तक ग्रामीण मोटर मार्ग का निर्माण (305.21), सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बाराकोट जनपद चम्पावत में | PM- ABHIM के अन्तर्गत ब्लाक पब्लिक हैल्थ यूनिट का निर्माण कार्य (लागत 50 लाख), नाबार्ड मद में विकासखण्ड बाराकोट स्थित ग्राम बोतडी की बाढ़ सुरक्षा योजना (लागत 99.96), जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, लोहाघाट में छात्रावास का निर्माण (केन्द्र पोषित / राज्य योजना)(लागत 558.72), मल्ला बापरू ट्यूबवैल पम्पिंग (रेट्रो) पे0यो०(99.96), चमरौली (रेट्रो) लिफ्ट सोलर पे०यो०(65.35), गागर (रेट्रो) पे०यो०(123.74),भुम्वाड़ी कलस्टर में सौलर लिफ्ट सिंचाई योजना(95.82) का शिलान्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर सभी स्टालों पर उपस्थित उद्यमियों, अग्रणी व प्रगतिशील किसानों, स्वयं सहायता समूह आदि का उत्साहवर्धन करते सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि, कृषि उत्पादों,नवाचारों, उद्यमों को बढ़वा दिया जा रहा है। विभिन्न योजनाएं संचालित कर सीधा लाभ लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता का अभिनन्दन स्वीकार किया।

विधानसभा चम्पावत के विधायक के रूप में मुख्यमंत्री का उपलब्धि से भरा 1 वर्ष पूर्ण होने पर मन्त्रों उच्चारण के बीच दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम धामी द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, देहरादून द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका व आदर्श चम्पावत की ओर बढ़ते कदम कलेंडर तथा जनपद चम्पावत की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर जनपदवासियों को धन्यवाद कर आभार जताया और कहा कि आज ही के दिन मुझे गोल्ज्यू महाराज की कृपा के साथ आप सभी के आशीर्वाद से पूरे प्रदेश की सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ। हमारा उद्देश्य विकल्प रहित संकल्प का हैं। जिससे हम प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश की बनाने की ओर अग्रसर है। अपना यह प्रेम, लगाव और शुभ आशीर्वाद मुझ पर बनाये रखना। श्रेष्ठ जनपद, श्रेष्ठ राज्य की परिकल्पना के अन्तर्गत जनपद चम्पावत को आदर्श चम्पावत बनाया जा रहा है।

सीएम ने कहा चम्पावत उप-चुनाव की ऐतिहासिक विजय की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से मैं न्याय के देवता भगवान गोल्ज्यू की पवित्र व ऐतिहासिक भूमि चम्पावत की समस्त देवतुल्य जनता को प्रणाम करता हूं। आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवम् सहयोग के कारण ही मुझे विधानसभा में ऐतिहासिक नगरी चम्पावत की आवाज बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आप लोगों के मुझ पर जताए गए विश्वास व प्रेम के बल पर ही मैं आज एक विधायक होने के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश की सेवा कर पा रहा हूं। चम्पावत की देवतुल्य जनता ने मुझे जिस प्रकार एक पुत्र और एक भाई के समान स्नेह दिया है, उसके लिए मैं आप सभी का हमेशा ऋणी रहूंगा।

इस एक वर्ष के कालखण्ड में उत्तराखण्ड के समग्र विकास के साथ ही चम्पावत को विकास की दृष्टि से प्रदेश का आदर्श एवं अग्रणी जनपद बनाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया किया जा चुका है। जिस पर आने वाले वर्षों में विकास की एक शक्तिशाली इमारत तैयार की जाएगी। गोल्ज्यू देवता के ही आशीर्वाद से मेरे द्वारा जनपद चम्पावत हेतु लोक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों की लोकार्पण व शिलान्यास किया गया हैं। इन सभी योजनाओं के पूर्ण होने के बाद चम्पावत में एक नए युग का सूत्रपात होगा। उन्होंने कहा कि मुझे यह भी बताया गया है कि श्रम विभाग के अधीन बीओसीडब्ल्यू बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से एक वर्ष में करीब दो करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि भी करीब 510 लाभार्थियों को प्रदान की गई है।
आज का ये दिन मेरे लिए कई अर्थों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज ही के दिन चम्पावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से प्रदेश के विकास लिए आपके द्वारा चुने गए। आपके हितों के लिए चुने गए और आपकी आशाओं एवम् आकांक्षाओं को पूर्ण करने हेतु चुने गए आपके इस “मुख्य सेवक” की सेवाकाल का एक वर्ष पूर्ण हुआ है। आपके ही आशीर्वाद के कारण आज हमारा राज्य “एक श्रेष्ठ राज्य” व हमारा जनपद चम्पावत “एक आदर्श जिला” बनने की राह पर अग्रसर है। पिछला विधानसभा चुनाव कई अर्थों में ऐतिहासिक था क्योंकि उत्तराखंड की राजनीति में यह पहला अवसर था जब जनता-जनार्दन ने किसी एक दल को दोबारा सेवा का अवसर प्रदान दिया। एक साल पहले उपचुनाव में मिली जीत… हमारी नहीं चम्पावत और इस प्रदेश की जनता की अपनी जीत थी, उसके द्वारा देखे गए विकास के सपने की जीत थी। बीते एक वर्ष से मैं और मेरी सरकार तो केवल एक माध्यम के रूप में कार्य कर रहे हैं। आज उत्तराखंड के विकास की नई कहानी उत्तराखंड की जनता स्वयं लिख रही है। इस एक वर्ष के दौरान, हमने हर क्षण यह प्रयास किया है कि जितनी भी प्रदेश के सामने चुनौतियां हैं उन सभी का समाधान निकाला जाए और राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जाए। उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का जो “विकल्प रहित संकल्प” लेकर हम चल रहे हैं उसके कुछ पड़ाव हमने पार कर लिए हैं पर अभी कई पड़ाव पार करने बाकी हैं। हमारे युगदृष्टा प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता के जीवन को सुखमय बनाने के यज्ञ को पूर्णता प्रदान करने के लिए मुझे आपके सहयोग की आवश्यकता है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आज तक आप लोगों ने जिस प्रकार का सहयोग मुझे और मेरी सरकार को दिया है वो सहयोग भविष्य में भी मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण

राज्य की 25वीं वर्षगाठ तक चम्पावत जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, पर्यटन, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़े इसके लिए हम पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। चम्पावत के प्रत्येक गांव में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संचार जैसी मूलभूत सुविधायें पहुंचे इसके लिए भौगोलिक आधार पर विभिन्न योजनाएं तैयार कर उन्हें धरातल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

चम्पावत के समग्र विकास तथा आम जनता की सुख – सुविधा के लिये चम्पावत में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की स्थापना भी की गई है,जिससे आप लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान निकाला जा रहा हैं। श्री धामी ने कहा कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदारनाथ की पवित्र भूमि से कहा था कि “इक्कसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा”। इसके लिए मैं और मेरी सरकार निरंतर, पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य कर रही है। अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर देने हों, प्रदेश की महिलाओं के लिये क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना हो, समान नागरिक आचार संहिता का मसौदा तैयार करना हो, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाना हो, लैंड जिहाद और लव जिहाद को रोकने के लिए उठाए गए कड़े कदम हों, देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाना हो, आंदोलनकारियों को आरक्षण देना हो, या फिर हाल ही में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे प्रदेश के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए उठाए गए कदम हों, हमने इन सभी महत्वपूर्ण कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास किया है।

जनपद में लोगों की आजीविका बढाये जाने हेतु दुग्ध उत्पादन, मधु उत्पादन, कृषि, बागवानी, सुगन्धित पौधों और फूलों की खेती, स्थानीय मसालों की खेती, मार्केटिंग और होम स्टे निर्माण आदि को बढ़ावा दिया जा रहा है। टेली मेडिसिन, टेली एजुकेशन, टेली कम्युनिकेशन पर तकनीकी सहायता तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु विशिष्ट कार्ययोजनायें तैयार की जा रही हैं। चम्पावत को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जनपद बनाये जाने के लिए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का चम्पावत में कैंपस भी बनाया जा रहा है। जिले के सभी विद्यालय भवनों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण सहित उनमें आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं। चम्पावत जिला नदियों, वनों, धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों से आच्छादित है, हमारी सरकार यहाँ की इन्हीं विशिष्ट संभावनाओं को सजाने और सवारने का कार्य कर रही है। यहां स्थित माँ पूर्णागिरी धाम में लाखों दर्शनार्थी और धार्मिक पर्यटक आते हैं। उनकी सुखद यात्रा के लिये भी एक विशिष्ट कार्ययोजना बनायी जा रही हैं। नए उत्तराखण्ड के संकल्प में “साहसिक-पर्यटन” राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
इसके अंर्तगत साहसिक खेलों को बढ़ावा देकर भी इस क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाये जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि बीएसएनएल की और से पूरे जनपद में 23 मोबाइल टावर लगाए जाएंगे, जिसके बाद पूरा चम्पावत 4जी कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि एक नई कार्य संस्कृति को लेकर हमारी सरकार प्रदेश में पूर्ण सुशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम हर क्षेत्र में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अपने “विकल्प रहित संकल्प” के मंत्र को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हम एक और जहां श्रेष्ठ उत्तराखंड निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है, वहीं चम्पावत को भी श्रेष्ठ बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मैं आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूं कि जब तक हम उत्तराखंड के साथ ही चम्पावत को भी सर्वश्रेष्ठ जिला नहीं बना देते चैन से नहीं बैठेंगे। क्योंकि श्रेष्ठ उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए, श्रेष्ठ चम्पावत जिला बनाना भी अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला सह प्रभारी गणेश भंडारी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, पालिकाध्यक्ष चम्पावत विजय वर्मा, लोहाघाट गोविंद वर्मा, टनकपुर विपिन कुमार वर्मा, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, सुभाष बगौली, शंकर पांडेय, सतीश पांडेय, ब्लाक प्रमुख चम्पावत रेखा देवी, पाटी सुमनलता, लोहाघाट नेहा ढेक, बाराकोट विनीता फर्त्याल, गोविंद सामंत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, श्याम पांडे, हयात सिंह माहरा, गौरव लडवाल सहित प्रशासन से जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ आरएस रावत, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री केदार बृजवाल, समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी व जिले की सम्मानित जनता आदि मौजूद रहे।

सीएम धामी ने जनपद के विकास के लिए 14 घोषणाएं कीं।

1- सड़क सुरक्षा मद के अन्तर्गत निर्माण खण्ड लो०नि०वि० लोहाघाट के महत्वपूर्ण मोटर मार्गों (राज्य मार्ग संख्या-10, राज्य मार्ग संख्या-57, मुख्य जिला मार्ग एवं अन्य जिला मार्ग) में सड़क सुरक्षा के कार्य किए जाने की घोषणा।
2- जनपद चम्पावत के विकास खण्ड पाटी के छिनकाछीना-रौलमेल मोटर मार्ग लम्बाई 8 किमी० के पुर्ननिर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य।
3- उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा गठित रीठा साहिब क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
4- जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली, चम्पावत में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन हेतु मल्टी परपस हॉल (बहुउदेशीय सभागार) का निर्माण।
5- जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली, चम्पावत में छात्र / छात्राओं के व्यायाम हेतु जिम कक्ष का निर्माण।
6- जवाहर नवोदय विद्यालय लटौली, चम्पावत में छात्र/छात्राओं हेतु क्रीड़ा मैदान का विस्तारीकरण किए जाने की घोषणा।
7- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा परिसर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चम्पावत को मॉडल कालेज के रुप में विकसित किया जायेगा।
8- लोहाघाट की कोलीढेक झील में रिंग रोड पुल सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जायगा।
9- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गॉव ग्राम सभा आमखर्क में सूखीढांग मुख्य मार्ग से गाँव तक मार्ग निर्माण 1.5 कि0मी0 जायेगा।
10- रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक सुसज्जित मल्टी स्टोरी पार्किंग व सॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जायेगा।
11- नगर क्षेत्र चम्पावत में सीवर लाइन का काम कराया जाएगा।
12- तहसील चम्पावत में ग्रामीण क्षेत्रों में 10 KM रोड बनायी जायेगी
13- चम्पावत व नैनीताल जिले को जोड़ने वाला कांडा रमक सड़क का डामरीकरण किया जाएगा।
14- विधानसभा लोहाघाट के पाटी विकास खंड में धूनाघाट बसौन मोटर मार्ग का प्रथम चरण का नवनिर्माण कार्य किया जाएगा

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर चंपावत पुलिस मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के जरिए शिक्षक भर्ती में धोखाधड़ी का प्रतीकात्मक दृश्य। Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर और जेसीबी से मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई। Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
सूचना विभाग में सेवानिवृत्ति पर रईस अहमद को सम्मानित करते महानिदेशक बंशीधर तिवारी। Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
उत्तराखंड परिवहन निगम की सड़क पर संचालित रोडवेज बस। Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
उत्तराखंड क्रांति दल के 2027 विधानसभा चुनाव के लिए घोषित 16 प्रत्याशियों की पहली सूची Uttarakhand Election 2027: UKD ने 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, पहली सूची जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand Election 2027: UKD ने 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, पहली सूची जारी

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के जरिए शिक्षक भर्ती में धोखाधड़ी का प्रतीकात्मक दृश्य। Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम

    Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

  • रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर और जेसीबी से मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई। Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़

  • सूचना विभाग में सेवानिवृत्ति पर रईस अहमद को सम्मानित करते महानिदेशक बंशीधर तिवारी। Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

  • उत्तराखंड परिवहन निगम की सड़क पर संचालित रोडवेज बस। Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (648)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,974)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,577)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,474)
  • नैनीताल (6,641)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (318)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,244)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,175)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (667)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़ Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़ Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित