हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट ने रिजल्ट किया घोषित ,दक्ष व सानवी अव्वल
देहरादून। लाॅकडाउन में हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट द्वारा बच्चों के लिए आयोजित “आओ कहानी सुनाएं” प्रतियोगिता और “चित्रकला” प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
आओ कहानी सुनाएं प्रतियोगिता में दक्ष कोहली ने प्रथम, वंशिका नेगी ने द्वितीय और निहित देवराड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में सानवी बुढलाकोटी ने प्रथम, ललित रावत ने द्वितीय और किन्सी मंगल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त दोनों प्रतियोगिताओं में अगले सात स्थान तक सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेता रहे- रिद्धि ढौडीयाल, अनंत नौटियाल, दुर्गा बंगारी, हर्षिता पुजारी, मनन खेरी, विकास निगल्टिया, पलक बिष्ट, अभय बुढलाकोटी, आयुषी गर्जोला, आद्रिका राठी, हर्षिता नेगी, कशिश बिष्ट, अनुश्री बहुगुणा, प्राची त्रिपाठी।
आओ कहानी सुनाएं प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता में 145 विद्यालयों के कुल 547 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम संयोजक मनीष झा ने बताया कि सभी विजेताओं को पुरस्कार कोरियर के माध्यम से शीघ्र ही भेज दिये जाएंगे और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आगे भी आयोजित की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें